V.N. Viral News:- सूर्यकलारामजीफाउंडेशन के #तेघरा(बेगूसराय) कार्यालय पर संस्था सदस्यों की बैठक अध्यक्ष श्री पंकज भट्ट जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे 4 महिला सदस्यों सहित कुल 30 सदस्य शामिल हुए |
बैठक में सामाजिक कार्यों से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और कुछ प्रस्ताव पर काफी चर्चा के बाद अंतिम मुहर भी लगाया गया |
सबसे अहम् मुद्दा जो बैठक का मुख्य केंद्र था वो रहा SRF के अंदर "अनुशासन"
और इस मुद्दे पर संस्था के अध्यक्ष पंकज भट्ट जी,संस्थापक सदस्य गणेश सिंह जी,वरिष्ठ सदस्य संजय चौधरी जी और SRF मार्गदर्शक और CRPF में देश के लिए अपनी सेवा दे रहे अमित कुमार रॉय जी ने संस्था सदस्यों को आवश्यक मार्गदर्शन करते हुए हमेशा अनुशासन को बरकरार रखने हेतु प्रेरित किया |
बैठक के दौरान ही मंसूरचक के नए साथी राजू जी को आज बिधिवत रूप से अध्यक्ष पंकज भट्ट जी ने अपने हाथों से सदस्य्ता रसीद और i कार्ड देकर सदस्य्ता ग्रहण कराया |
बैठक समाप्ति के बाद SRF के पुराने और सक्रिय साथी संजीव जी(अम्बा)के जन्मदिन को सभी सदस्यों ने यादगार बनाते हुए बहुत ही सुन्दर ब्यवस्था करते हुए केक काटने का ब्यवस्था किया उसके पश्चात संजीव जी ने अपने सभी SRF के साथियों को पार्टी दिया |

0 Comments